सारंगढ़। नगर के चर्चित सम्मी केसरवानी हमला मामले में अब व्यापारी संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। केसरवानी समाज द्वारा विरोध दर्ज कराने के बाद अब व्यापारी संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसी कड़ी में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व सारंगढ़ स्थित रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स में स्थित कपड़ा दुकान में दिनदहाड़े घुसकर कपड़ा व्यवसायी सम्मी केसरवानी पर घातक हथियार से हमला किया गया था। घटना के दौरान दुकान में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत फैल गई थी। सम्मी केसरवानी बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाकर दुकान से भागा पाये, आरोपी कील लगा हुआ मोटा लकड़ी नुमा हथियार से कपड़ा व्यापारी के सिर पर प्रहार कर रहे थे, जिससे उनकी मंशा खतरनाक प्रतीत हो रही थी।

चैंबर के आवेदन पर टिकी निगाहें-

अब नगर में चर्चा इस बात को लेकर भी है कि व्यापारी संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दिए गए ज्ञापन का प्रशासन पर कितना प्रभाव पड़ता है। वहीं केसरवानी समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद मामले की गहन जांच होती है या नहीं, इस पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
- सारंगढ़ :एसपी कार्यालय पहुंचा व्यापारी संघ, सौंपा ज्ञापन.. - May 24, 2026
- “अब अपराधियों की खैर नहीं” : सारंगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मौके पर ही होगी वैज्ञानिक जांच… - May 23, 2026
- योग के मंच पर चमके सारंगढ़ के सितारे: सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर के बच्चों ने बढ़ाया जिले का मान… - May 23, 2026

