सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल के नेतृत्व में मंगलवार शाम बुदेली स्थित पंकज पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। शाम 6 बजे से 7 बजे तक चले इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।
धरना स्थल पर कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “महंगाई वापस लो”, “जनता को राहत दो” और “पेट्रोल-डीजल सस्ता करो” जैसे नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान पूरा क्षेत्र राजनीतिक माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम जनता की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जियों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने और खर्चों में कटौती की सलाह दे रहे हैं, जबकि सरकार को महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल, मनोहर नायक, राजू नायक, सालिकराम नायक, सुनील शर्मा, राजेश चौहान, ललित नायक, सुशील नायक, बंटी साहू, मनोरंजन भोई, विजय पटेल, संपत पटेल, बिहारी पटेल, गोपाल बाघे, धर्मेंद्र चौहान, दुर्गेश पटेल, प्रेमकुमार सारथी, पवन नायक, अविनाश साहू, दिगम्बर नायक, डिलेश्वर पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
