सारंगढ़: नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 19 मई 2026 को राजापारा स्थित रंगमंच मैदान में दूसरे ‘सुशासन शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना के तहत चयनित 6 प्रमुख हितग्राहियों को अतिथियों के हाथों भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कुल 306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 30 मामलों का मौके पर ही सफल निराकरण कर दिया।
शिविर में केंद्र व राज्य शासन की मंशानुसार आवास योजना को गति देते हुए बाबूलाल, संपत शाह, लवकुश देवांगन, राजेश निषाद, पीटर बाई और वृंदा चौहान हितग्राहियों को
भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया।
साथ ही पूर्णिमा देवांगन, रामचरण देवांगन, चमरा पुजारी, शिवचरण ईजारदार, रुकमणी दुबे और परशुराम देवांगन को भवन पूर्णतः प्रमाण पत्र दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निशा केवट एवं रेणुका यादव गोदभराई की गयी, एवं
लक्ष्मी निषाद एवं जानहवी का अन्न प्राशन किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा
फूड बास्केट वितरण एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु किट प्रदान की गई।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद-
शिविर को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीयरहा। मौके पर बी. एल. बेग , सांतुराम कुलदीप , महेंद्र पटेल (सहायक अभियंता), उत्तम कँवर , ऋषिकेश पटेल और रोशन साहू (क्लस्टर प्रभारी/योजना प्रभारी) उपस्थित थे।
इनके साथ ही तिलक देवांगन, हेमप्रकाश तिवारी (पटवारी), गोपाल यादव, अरुण सिन्हा, शुधुराम यादव, चुडामणि आदित्य, संतोष यादव, विनय सोनवानी, नैमिश यादव, अविनाश देवांगन और राजेश पटेल सहित पूरे राजस्व और निगम अमले ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।





