बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में नगर पंचायत टुंडरा में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि एवं अनुपलब्धता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल संकट से आम जनता परेशान है। किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतीराम साहू, राजमहंत पी.के. धृतलहरे, रामशंकर साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, सतीश साहू, युगल किशोर साहू, रमाकांत साहू, योगेश साहू, माधव साहू, कंचन पटेल, दुलीचंद देवांगन, रवि बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू, संतोष धीवर, द्वारका साहू, छोटेलाल देवांगन, अश्विनी यादव, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, राम भरोसे साहू, छतलाल वर्मा, राजेश साहू, राजेंद्र बारले, रामचरण साहू एवं देवकरण बारले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।





