सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2026। जिले के बेरोजगार महिला एवं पुरुष युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। निजी सुरक्षा कंपनी SIS Limited द्वारा जिले में निशुल्क सुरक्षा भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित युवाओं को सरकारी एवं निजी संस्थानों में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दी जाएगी।
कंपनी द्वारा पहला शिविर 20 मई को थाना परिसर बिलाईगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलेभर में अलग-अलग थाना परिसरों में होंगे शिविर
कंपनी द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 मई को थाना परिसर भटगांव, 22 मई को बरमकेला, 23 मई को कोसीर, 25 मई को सरसीवा, 26 मई को केडार, 28 मई को डोंगरीपाली, 29 मई को बेलादुला, 30 मई को सलिहा तथा 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में भर्ती शिविर लगाया जाएगा।
चयनित युवाओं को मिलेगा रोजगार और सुविधाएं
भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और कोरबा सहित विभिन्न शहरों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा कंपनियों में सुरक्षा ड्यूटी दी जाएगी। कंपनी द्वारा प्रतिमाह 10 हजार से 20 हजार रुपये तक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस भर्ती शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शिविर रोजगार पाने का बेहतर अवसर माना जा रहा है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




