सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आम नागरिकों ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
जनदर्शन के दौरान ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतें, विद्युत व्यवस्था, स्कूल शिक्षा, राशन दुकान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) में नाम संशोधन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, महतारी वंदन योजना तथा सड़क निर्माण जैसी विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगों के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
जनदर्शन में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
