सारंगढ़। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर ने एक बार फिर शानदार कार्यवाही कर अपनी कार्यकुशलता और तेज तर्रार पुलिसिंग का परिचय दिया है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सराईपाली बॉर्डर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ कलगीडीपा थाना सराईपाली बॉर्डर क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम कलगीडीपा निवासी महेश कुमार निषाद पिता स्वर्गीय गणेशा राम निषाद उम्र 27 वर्ष को पकड़ा, जो नाला की ओर से दो प्लास्टिक झोलों में अवैध शराब लेकर आ रहा था। तलाशी लेने पर दोनों झोलों में 5-5 लीटर की पॉलिथीन में भरी कुल करीब 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/26 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर की नेतृत्व क्षमता और सजगता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। वहीं टीम में शामिल प्रधान आरक्षक पवन कुमार जांगड़े, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंजबिहारी निराला एवं अन्य स्टाफ की भी अहम भूमिका रही। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




