जबलपुर: न्यायधानी में प्यार का झांसा देकर नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। दरअसल नाबालिग का आरोप है कि उसकी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने आरोपी गुलाम सैयद उर्फ सैयदुद्दीन के साथ दोस्ती के लिए दबाव बनाया और जब दोस्ती हो गई तो आरोपी गुलाम ने उसके साथ कई दफा रेप किया।

वहीं, जब नाबालिग गर्भवती हो गई तब मामले का खुलासा हुआ। हालांकि नाबालिग के प्रेगनेंट होने के बाद भी गर्भपात के लिए सहेली, उसके बॉयफ्रेंड और आरोपी गुलाम सैयद ने दबाव बनाया। साथ ही गर्भपात न कराने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियो को अरेस्ट किया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
