रायपुर। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में आज दिनांक 22 नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है फिर भी सरगुजा संभाग के जिलों में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। 23 नवम्बर से प्रदेश के न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




