छग राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जनपद पंचायत सारंगढ़ में उप निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही जनपद पंचायत कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां और संभावित प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
जानकारी के अनुसार सरपंच के रिक्त पदों के लिए ग्राम पंचायत ग्वालिनडीह, चंदाई, बरभांठा एवं कोतमरा में चुनाव कराया जाएगा। वहीं पंच पदों के रिक्त स्थानों में ग्राम पंचायत बंजारी (बरभाठा), गंतुली छोटे, गाताडीह, दुर्गापाली, बासीन बहरा एवं केराड़ शामिल हैं। इन पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अब जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर निर्धारित राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर रहे हैं।
चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ सक्रिय नजर आने लगे हैं तथा पंचायत स्तर पर समीकरण बनने-बिगड़ने का दौर शुरू हो चुका है। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी भी पूरी तैयारी के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी एन.के. सिन्हा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम नायक ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जा रही है और सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




