सारंगढ़। चांपा के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्र एवं डागा कॉलोनी बरपाली चौक चांपा निवासी कमला देवी अग्रवाल के सुपौत्र लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। लक्ष्य की इस शानदार उपलब्धि से परिजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
लक्ष्य ऐरन अग्रवाल की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने लक्ष्य को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर लक्ष्य ने विनम्रता से कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय वह अपने माता-पिता अजय एवं मधु ऐरन अग्रवाल, बड़ी बहन अंशिका, दादा-दादी तथा विद्यालय के गुरुजनों को देता है, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उसे यह मुकाम हासिल हुआ।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि लक्ष्य शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र रहा है। उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
परिवारजनों ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
