सारंगढ़। जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज ने नीट 2026 परीक्षा रद्द होने के मामले को लेकर केंद्र सरकार एवं संबंधित परीक्षा एजेंसियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रवेश जैसी संवेदनशील परीक्षा में पेपर लीक की घटना देश की परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और यह लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा को लेकर पेपर लीक के आरोप सामने आना और बाद में परीक्षा रद्द किए जाने की स्थिति बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र-छात्राओं ने वर्षों तक कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से लाखों विद्यार्थी मानसिक तनाव, असमंजस और निराशा की स्थिति में पहुंच गए हैं। परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है तथा युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा कमजोर हो रहा है।
बिनोद भारद्वाज ने मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार को केवल बयानबाजी नहीं बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास कायम बना रहे।

- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
