सारंगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गदहाभाठा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर जनसेवा और जनकल्याण का बड़ा केंद्र बनकर उभरा। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जांगड़े, सत्ताधारी दल के सदस्य सुभाष जालान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शिविर में 19 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पोषण आहार से संबंधित जागरूकता स्टॉल लगाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। विभाग द्वारा 2 गोदभराई एवं 2 अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसने ग्रामीणों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए जांच शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहां 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 4 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 3 हितग्राहियों को निश्चय मित्र पोषण आहार किट वितरित की गई। मछली पालन विभाग द्वारा एक जाल वितरण किया गया, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रम विभाग ने 5 श्रमिक कार्ड बनाकर श्रमिकों को राहत पहुंचाई।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को गणवेश एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। सहकारिता विभाग ने 4 किसानों को ब्याजरहित ऋण हेतु केसीसी चेक प्रदान किए। कृषि विभाग ने किसानों को निंदानाशक दवा वितरित की, वहीं बीज निगम विभाग द्वारा दो किसानों को स्वर्ण धान बीज दिए गए। राजस्व विभाग ने दो किसानों को किसान किताब उपलब्ध कराई तथा उज्ज्वला योजना के तहत दो हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
शिविर में कुल 1225 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
शिविर का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब ग्राम गदहाभाठा निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग अमन प्रेमी ने व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलने के बाद अमन प्रेमी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। अब उन्हें चलने-फिरने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, भटगांव तहसीलदार नीलिमा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित

- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
