मोना मार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल
ने सत्र 2025-26 की CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट पहचान को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। विद्यालय के फाउंडर एवं प्राचार्य डॉ रितेश केसरवानी के कुशल नेतृत्व तथा वाइस प्रिंसिपल Dr. Toshi Gupta के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत बल्कि संस्था की सुव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है।
विद्यालय की छात्रा Khushi Agrawal ने 96% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं Ayush Agrawal ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा Ritima Chandra एवं Mahi Kesarwani ने 94% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार Riya Agrawal ने 93.4%, Mutukundu Varshini Reddy ने 93%, Ansh Yadav ने 92.2%, Simran Agrawal एवं Aastha Agrawal ने 92%, जबकि Siddhi Patel एवं Adarsh Patel ने 91.2% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कुल 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 18 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक एवं 27 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की। इसके अलावा 43 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक तथा 54 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संकायवार भी रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

कॉमर्स संकाय में खुशी अग्रवाल ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष अग्रवाल 94.2% अंकों के साथ द्वितीय एवं रिया अग्रवाल 93.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
बायोलॉजी संकाय में रितिमा चंद्रा ने 94% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिद्धि पटेल एवं आदर्श पटेल ने 91.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया तथा जान्सी चंद्रा ने 89% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैथ्स संकाय में माही केशरवानी ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि वर्षिनी रेड्डी ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा भारती साहू ने 86.2% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बढ़ाया मान
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार प्रदर्शन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पेंटिंग विषय में सिद्धि पटेल ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। योगा में जानसी चंद्रा ने 99 अंक अर्जित किए। कथक में सोनाक्षी प्रधान, भारती साहू एवं दीक्षा रथ ने 98 अंक प्राप्त किए।
हिंदुस्तानी संगीत गायन में रितिमा चंद्रा ने 97 अंक अर्जित किए। अंग्रेजी विषय में आयुष अग्रवाल, वर्षिनी रेड्डी, माही केशरवानी, रितु प्रधान एवं भारती साहू ने 95 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी विषय में सोनाक्षी प्रधान ने 98 अंक अर्जित किए।
गणित में माही केशरवानी ने 97 अंक, जीवविज्ञान में आदर्श पटेल ने 97 अंक तथा इकोनॉमिक्स में खुशी अग्रवाल ने 97 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बिजनेस स्टडी में आयुष अग्रवाल, रिया अग्रवाल एवं अंश यादव ने 97 अंक हासिल किए, जबकि अकाउंटेंसी में खुशी अग्रवाल एवं अंश यादव ने 93 अंक अर्जित किए।
इसके अतिरिक्त फिजिकल एजुकेशन में भारती साहू ने 95 अंक, कंप्यूटर साइंस में माही केशरवानी ने 91% तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चैतन्य साहू ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह ऐतिहासिक सफलता संस्था की दूरदर्शी शैक्षणिक योजना, अनुशासित अध्ययन वातावरण एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु नियमित टेस्ट सीरीज़, माइक्रो एनालिसिस, अतिरिक्त कक्षाएँ, विषयवार संदेह समाधान सत्र एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन जैसी विशेष रणनीतियाँ अपनाई गईं।
विद्यार्थियों के मानसिक सशक्तिकरण एवं तनाव प्रबंधन हेतु नियमित काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए। वाइस प्रिंसिपल डॉ. तोषी गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन एवं परीक्षा के दबाव को संतुलित करने के लिए निरंतर प्रेरित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव परीक्षा परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितेश केसरवानी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पित शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग को देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



- वट सावित्री और शनि जयंती पर अभामा महिलाओं की अनूठी गोसेवा, गौमाता को खिलाई 150 किलो मिक्स सब्जियां… - May 16, 2026
- HPV वैक्सीन बनेगी बेटियों की सुरक्षा कवच, सारंगढ़ जिला अस्पताल में शुरू हुआ निःशुल्क टीकाकरण अभियान… - May 16, 2026
- मरीजों के लिए ‘मसीहा’ बने डॉ. जीत पटेल..सरिया-बरमकेला अंचल के शासकीय अस्पतालों की बदली तस्वीर.. - May 16, 2026
