सारंगढ़। शहर की सीटी कोतवाली में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रमोद यादव के पदभार ग्रहण करने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में बेहतर कानून व्यवस्था, जनसहभागिता एवं प्रशासनिक समन्वय की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पहार एवं शुभकामना संदेश देकर थाना प्रभारी प्रमोद यादव का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में प्रमोद यादव की पदस्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता, कर्मचारी संगठनों एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
स्वागत करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश संयुक्त सचिव छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं जिला प्रभारी, फकीरा यादव जिलाध्यक्ष, सुभाष चंद्र पटेल, विमल अजगल्ले, अनिल चौहान, दीपेश जायसवाल, महेंद्र चौहान, राम कुमार चौहान सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
