सारंगढ़। जिले में लगातार गहराते पेट्रोल और डीजल संकट को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर लगातार यह दावा कर रही है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।
अरुण मालाकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिले के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन की कमी बनी हुई है, जिसके कारण आम नागरिकों, किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति हो रही है, तो फिर आम जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है।
उन्होंने खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश के सभी डिपो को निर्धारित आवंटन के अनुसार नियमित रूप से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मालाकार ने कहा कि सरकारी दावों और वास्तविक स्थिति में भारी अंतर दिखाई दे रहा है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को “चिकनी-चुपड़ी बातों” से राहत नहीं मिलने वाली, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस व्यवस्था की जरूरत है।
अरुण मालाकार ने राज्य सरकार से मांग की कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सुचारु एवं नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके और परिवहन व्यवस्था सामान्य बनी रहे।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
