सारंगढ। सत्र 25 – 26 कक्षा-बारहवीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।जिसमें अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र जीत अग्रवाल ने 98 % अंक अर्जित करते हुए डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जीत अग्रवाल ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए अशोका पब्लिक स्कूल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर का ताज दिलाया है । 90% से अधिक 10 बच्चों ने अपना नाम दर्ज करवाते हुए पूरे सारंगढ़ जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य जे. मिश्रा ने जीत अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
