सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व और लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के चलते भटगांव क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में रेड कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी नरसिंह गोड अपने मकान के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी नरसिंह गोड पिता रामकुमार गोड उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सलोनीकला सबरिया डेरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने समक्ष गवाहों के शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी की कार्यशैली की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, प्रधान आरक्षक 106 किशोर खटकर, प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, आरक्षक कमल कुर्रे, हेमंत जटवार सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


- “एक माह में खत्म होंगे पुराने केस” : आईजी राम गोपाल गर्ग की सख्त चेतावनी, महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस का संदेश… - May 13, 2026
- थाना प्रभारी की सख्ती से शराब कारोबारियों में हड़कंप, भटगांव पुलिस ने दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ युवक को दबोचा… - May 13, 2026
- अशोका पब्लिक स्कूल का जीत अग्रवाल बना डिस्ट्रिक्ट टॉपर… - May 13, 2026
