सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के आगमन पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से कलेक्टर महोदया का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कलेक्टर श्रीमती साहू के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई गति आएगी तथा कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों से जुड़े विषयों का सकारात्मक समाधान होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास, प्रशासनिक समन्वय और कर्मचारी हितों को लेकर भी चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, फकीरा यादव जिला संयोजक फेडरेशन एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़, सुभाष चंद्र पटेल उप प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, विमल अजगल्ले जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ एवं तहसील संयोजक फेडरेशन, अनिल चौहान जिलाध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़, दीपेश जायसवाल ब्लॉक संयोजक फेडरेशन, महेंद्र चौहान तथा रामकुमार चौहान कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन सदस्यों ने कलेक्टर महोदया को जिले के कर्मचारियों की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

- छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के ‘आधुनिक भामाशाह’ बने राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव..स्वर्गीय पत्नी की स्मृति में भवन निर्माण के लिए दी ₹2.5 लाख दान..त्याग देख नतमस्तक हुआ समाज… - June 29, 2026
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक, जानें सब कुछ… - June 29, 2026
- मीठा खाने से ही नहीं होता है Diabetes! बच्चों को बचाना है तो एक्सपर्ट से जाने कौन सी चीजें धीरे-धीरे कर रही है बीमार… - June 29, 2026


