सारंगढ़। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 14 मई को सुशासन तिहार एवं राजस्व शिविरों का व्यापक आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बरमकेला ब्लॉक सहित विभिन्न नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों की मांग, शिकायत और सुझावों का निराकरण किया जाएगा।
बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिर्री स्थित हाईस्कूल परिसर में 14 मई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सुशासन तिहार शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में लिंजिर, बुदेली, कटंगपाली ब, बेंगची, कुम्हारी, हिर्री, कपरतुंगा, बिलाईगढ़ ब, तौसीर, सेमीकोट, बहलीडीह, लेन्धरा, अमोदा, करनपाली, बैगीनडीह, सकरतुंगा, धनिगांव, सराईपाली, बारादावन और सहजपाली सहित आसपास के अनेक गांवों के नागरिक शामिल होंगे। शिविर में लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
इसी क्रम में नगर पंचायत पवनी के वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के नागरिकों के लिए वार्ड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में विशेष सुशासन शिविर लगाया जाएगा। वहीं नगर पंचायत सरिया के वार्ड 1 से 5 एवं 13, 14, 15 के नागरिकों के लिए वार्ड 13 के बड़े संवरा पारा सार्वजनिक शेड में शिविर आयोजित किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा 14 मई को राजस्व शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजनों के राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम सलोनी, खुडू भांठा, कपरतुंगा और सराईपाली में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं बरमकेला तहसील के करपी, जोगनीपाली, डोंगरीपाली और गौरडीह में भी राजस्व शिविर आयोजित होंगे।
इसके अलावा सरिया तहसील के नौघटा, पिहरा, लिप्ती और लुकापारा, बिलाईगढ़ ब्लॉक के पवनी तथा सरसीवा तहसील अंतर्गत पेंड्रावन, सरसीवा, खमहरिया और कोसीर उप तहसील के ग्राम उच्चभीठी में भी राजस्व शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की

