सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक बार फिर अपने नवाचार और सामाजिक सरोकारों की अनूठी परंपरा को कायम रखते हुए नव पदस्थ जिलाधीश महोदया श्रीमती साहू जी का आत्मीय स्वागत किया। संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए काजू का पौधा भी भेंट किया गया, जिसने पूरे आयोजन को विशेष और प्रेरणादायी बना दिया।
इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने आगामी जून माह में प्रस्तावित सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का सविनय आग्रह किया। शिक्षक संघ की इस हरित पहल और पर्यावरण के प्रति समर्पण को देखकर जिलाधीश महोदया ने न केवल इसकी सराहना की, बल्कि स्वयं भी इस अभियान में उपस्थित होकर सहभागिता निभाने का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर महोदया की सकारात्मक सोच और सहृदयता से संयुक्त शिक्षक संघ के सभी सदस्य अत्यंत उत्साहित और हर्षित नजर आए। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे जिले में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक बड़ी पहल बताया।
आज की इस महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल के साथ श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल, पंचराम साहू, नीलकंठ पटेल, रामकुमार कोसले, कौशल कुमार पटेल, दीपक कुमार भगत एवं रामकिशोर पटेल उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
