सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत 13 मई को सारंगढ़ ब्लॉक में दो बड़े क्लस्टर शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक अमला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेगा तथा मांग, सुझाव और शिकायतों का मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ ब्लॉक के क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत फर्सवानी के हाईस्कूल परिसर में विशाल सुशासन तिहार शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आसपास के अनेक ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। शिविर में शामिल ग्रामों में नौरंगपुर, मुड़पार छोटे, खर्री बड़े, ठाकुरदिया, अमझर, मौहाढोढा, खरवानी बड़े, घौठला बड़े, सिंगारपुर, फर्सवानी, मल्दा ब, कपिस्दा ब, अमलीडीपा, बुदेली, माधोपाली और दानसरा शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर, नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 और 10 के नागरिकों के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में भी क्लस्टर स्तरीय सुशासन तिहार शिविर लगाया जाएगा। यहां शहरी क्षेत्र से जुड़े नागरिक पेयजल, सड़क, सफाई, राशन, पेंशन, आवास, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि सुशासन तिहार के तहत जिलेभर में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि जिले में 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा। इससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे शिविर स्थल पर ही मिल सकेगा।

- ग्रामीण अंचल सहित समस्त जिले मे पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी’कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और सीएमएचओ डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव की मेहनत लाई रंग… - June 28, 2026
- भूलकर भी इन 5 मंदिरों का प्रसाद घर न लाएं, लग सकता है भारी दोष… - June 28, 2026
- क्या पाचन संबंधी समस्याओं का मानसिक स्वास्थ्य से है कनेक्शन? जानें सच्चाई… - June 28, 2026


