सरिया। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 किलो गांजा, एक HF डीलक्स बाइक और दो स्मार्ट मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

मामला 11 मई 2026 का है। सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हीरो होंडा HF डीलक्स बाइक क्रमांक MP 34 MB 0154 में दो युवक उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए दमोह मध्यप्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया ने तत्काल टीम गठित कर थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की।
जैसे ही संदिग्ध बाइक वहां पहुंची, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पिट्ठू बैग में मिला गांजा का जखीरा
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गणेश ठाकुर पिता आशाराम ठाकुर उम्र 29 वर्ष तथा अवि घोसी पिता प्रहलाद घोसी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तेंदूखेड़ा बीड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 09 थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग से 2-2 किलो के चार पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया गया। कुल वजन 9.875 किलोग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बरगढ़ उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर मध्यप्रदेश में बिक्री करने जा रहे थे। हालांकि गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं मिला।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
सरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बाइक क्रमांक MP 34 MB 0154 और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में सउनि कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, भोजराम नट, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, दिलीप साहा, छतराम कुर्रे एवं नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- काजू के पौधे संग हुआ अभिनंदन: संयुक्त शिक्षक संघ की हरित पहल से प्रभावित हुईं नवपदस्थ कलेक्टर… - May 13, 2026
- शिक्षकों की समस्याओं पर डीईओ से संयुक्त शिक्षक संघ की दो टूक चर्चा, जल्द समाधान का मिला भरोसा… - May 13, 2026
- बड़ी खुशखबरी: अब सारंगढ़ में ही मिलेगा महानगरों जैसा इलाज! सुप्रसिद्ध MD विशेषज्ञ डॉ. श्रिया अग्रवाल गुप्ता अब हर दिन उपलब्ध… - May 13, 2026
