सारंगढ़। क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर आ रहा है। आगामी 26 मई 2026 को सारंगढ़ में न्यूरो स्पाइन एवं मस्तिष्क रोगों से संबंधित एक विशाल ‘विशेषज्ञ शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में सुप्रसिद्ध डॉ. देवांश मिश्रा (M.Ch. Neurosurgery, MBBS, MS, PGI Kolkata), जो कि एक अनुभवी कंसल्टेंट ब्रेन एवं स्पाइन सर्जन हैं, अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। डॉ. मिश्रा मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल समस्याओं के विश्वसनीय इलाज के लिए जाने जाते हैं।

इन समस्याओं का होगा समाधान-
शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित रोगों का परामर्श और उपचार किया जाएगा,सिर दर्द, माइग्रेन और चक्कर आना,लकवा (पैरालिसिस) एवं मिर्गी के झटके,गर्दन व कमर दर्द, सर्वाइकल और स्लिप डिस्क।हाथ-पाँव एवं शरीर की नसों में दर्द (मस्कुलर पेन)।
भूलने की बीमारी, कंपन रोग और नींद की समस्या। ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज एवं रीढ़ की हड्डी/टीबी। कमर या गर्दन में गांठ की समस्या।
शिविर का विवरण-
दिनांक: 26 मई 2026
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान: विद्या मेडिकल स्टोर, अपेक्स बैंक के पास, प्रतापगंज, सारंगढ़।
पंजीयन एवं जानकारी:
शिविर के संबंध में अधिक जानकारी या अग्रिम पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 93029-73627 (भोला पटेल) पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त करें।

- लाइनमैन मन्नू भगत और युवाओं की मेहनत से फर्सवानी में रात में ही लौटी बिजली..पत्रकार की पहल और युवाओं के हौसले से रात में ही सुधरा ट्रांसफार्मर… - June 29, 2026
- सारंगढ़:रातभर चला पुलिस का ऑपरेशन, 61 वारंटी गिरफ्तार… अपराधियों में मचा हड़कंप… - June 29, 2026
- टीआई पुरेंद्र मल्होत्रा की सतर्कता लाई रंग, 15 लाख की चोरी गई जेसीबी बरामद, आरोपी गिरफ्तार… - June 29, 2026


