बरमकेला। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रतन शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले के समग्र विकास को लेकर अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं।
भेंटवार्ता के दौरान रतन शर्मा ने विश्वास जताया कि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का सीधा लाभ जिलेवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले को विकास की नई दिशा देने में कलेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
कैट जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी कलेक्टर को दी। उन्होंने जिले में व्यापारिक वातावरण को और बेहतर बनाने, छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा व्यापार को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने व्यापारिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले के विकास एवं व्यापारिक हितों के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर जिले में बेहतर व्यापारिक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कैट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
