पद्मिनी भोई साहू एवं डॉ. संजय कन्नौजे से प्रांजल विशेष स्कूल के दिव्यांग बच्चों और संस्था प्रमुख हिरा देवी निराला ने सौजन्य मुलाकात कर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों की मासूम मुस्कान और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया।
सारंगढ़ नगर में पिछले 16-17 वर्षों से संचालित प्रांजल विशेष स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी का केंद्र बना हुआ है। यह एक आवासीय विद्यालय है, जहां वर्तमान में लगभग 40 दिव्यांग बच्चे रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यहां बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की सीख भी दी जाती है।
संस्था प्रमुख हिरा देवी निराला वर्षों से दिव्यांग बच्चों के जीवन को संवारने में जुटी हुई हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षक बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद परिवारों से आने वाले ये बच्चे परिवार से दूर रहकर यहां नया जीवन सीख रहे हैं। संस्था समाज कल्याण विभाग की अनुदान राशि से संचालित होती है, लेकिन बच्चों की बेहतर देखभाल और सुविधाओं के लिए जनसहयोग की भी आवश्यकता बनी रहती है।
सौजन्य मुलाकात के दौरान संस्था प्रमुख ने पूर्व कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को उनके कार्यकाल में संस्था के हित में किए गए सहयोग और कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को संस्था का भ्रमण करने और बच्चों के बीच समय बिताने का निमंत्रण भी दिया गया।
संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि समाज यदि ऐसे बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताए, उन्हें स्नेह, प्रोत्साहन और सहयोग दे, तो उनके जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है। बच्चों को प्यार, अपनापन और आशीर्वाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। समाज के प्रतिष्ठित लोग यदि आगे आकर शिक्षा सामग्री, भोजन, वस्त्र या आर्थिक सहयोग करें, तो इन बच्चों का भविष्य और बेहतर बनाया जा सकता है।
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का जो कार्य प्रांजल विशेष स्कूल कर रहा है, वह न केवल प्रेरणादायी है बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी बनता जा रहा है।

- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


