सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 मई 2026/ द्वादश ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर वर्ष 1026 में महमूद गजनवी द्वारा किए गए हमले के बावजूद भारतीय सनातन संस्कृति और अटूट आस्था ने जिस अद्भुत जीवटता का परिचय दिया, उसी गौरवगाथा के 1000 वर्षों के स्मरण में देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” सहस्राब्दी समारोह (1026-2026) मनाया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपरा की अमर शक्ति का प्रतीक बनकर सामने आया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रधानमंत्री के इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का देशभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसके तहत सारंगढ़ में भी भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।
सारंगढ़ के खाड़ाबंध तालाब किनारे स्थित खड़गेश्वर महादेव मंदिर में लाइव प्रसारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
संस्कृति विभाग द्वारा जिले के सभी श्रद्धालुजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमियों से इस ऐतिहासिक स्वाभिमान पर्व में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, परंपरा और आत्मगौरव का महोत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




