सारंगढ़। सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष निखिल केशरवानी को केशरवानी समाज सारंगढ़ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
निखिल केशरवानी लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने सर्वसम्मति से उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
उनके निर्विरोध चयन को समाज की एकता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि निखिल के नेतृत्व में केशरवानी समाज नई दिशा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
अध्यक्ष बनने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला संगठन, युवाओं एवं समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाजहित से जुड़े नए कार्य होंगे तथा समाज को और अधिक संगठित बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।
इस अवसर पर निखिल केशरवानी ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
