सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राच्ययन (चयन) परीक्षा का आयोजन कल, 10 मई 2026 को किया जाएगा। जिला कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और समय-सारणी जारी कर दी गई है।

कार्यालय सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित है
ओएमआर (OMR) शीट भरना सुबह 09:30 बजे से 10:00 बजे तक।
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।

आज तक डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड-
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 की सुबह 09:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पूर्व अपना प्रवेश पत्र प्रिंट कर लें।
उत्कृष्ट शिक्षा और कोचिंग का उद्देश्य
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल (NEET), इंजीनियरिंग (JEE), CA, CS, CLAT और NDA के लिए गहन तैयारी करवाना है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

- रेड़ा में गूंजे “राधे-श्याम” के जयकारे: रुक्मणी विवाह प्रसंग में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम… - May 9, 2026
- “आखिर इतनी जल्दी क्या थी?” — सारंगढ़ में कलेक्टर ट्रांसफर पर उठे सवाल, जनता बोली: विकास की रफ्तार से घबरा गई व्यवस्था! - May 9, 2026
- “हाइड्रोसील मुक्त” बनेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 18 मई से जिला अस्पताल में शुरू होगा निःशुल्क ऑपरेशन अभियान… - May 9, 2026
