सारंगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व, राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की उपलब्धि, लक्ष्य और कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में एग्रीस्टेक के तहत किसानों के पंजीयन, पीएम आवास, पेयजल व्यवस्था, खाद-बीज उपलब्धता, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम सूर्य घर योजना, महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी, टीबी मुक्त पंचायत, टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिला खनिज न्यास मद के 613 परियोजनाओं में से 203 कार्य पूर्ण होने की जानकारी भी दी गई।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान पंजीयन और महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी कार्य समय से पहले पूर्ण किया जाए। पेयजल समस्या पर समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 6 गांवों में भूजल स्तर कम होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में मंत्री ने कानून व्यवस्था, गांजा-अफीम और अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोकथाम की कार्रवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे और लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान न होना

- मंत्री गुरु खुशवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा विराट वैष्णव सम्मेलन… - October 3, 2026
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
