सारंगढ़ बिलाईगढ़/अग्रसेन सेवा संघ के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों को नई ऊर्जा देते हुए समाजसेवी प्रकाश बंसल उर्फ बिल्लू अग्रवाल, शिवरीनारायण ने अपनी घोषणा को पूरा कर सारंगढ़ स्थित अग्रसेन भवन को पांच नग एसी भेंट किए। इस सराहनीय योगदान से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के दौरान समाजसेवी प्रकाश बंसल ‘बिल्लू अग्रवाल’ द्वारा अग्रसेन भवन के लिए पांच एसी प्रदान करने की घोषणा की गई थी। अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए उन्होंने 7 मई को यह घोषणा पूरी कर समाज सेवा और जनहित के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, अग्रवाल महिला सभा तथा मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दानदाता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से सामाजिक भवनों की सुविधाएं बढ़ती हैं और समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो पाता है।
समाज के वरिष्ठजनों ने प्रकाश बंसल ‘बिल्लू अग्रवाल’ के इस योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। अग्रसेन भवन में लगाए गए एसी से अब सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों में लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।

