सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 मई 2026। जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में गुरुवार को महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2016 बैच की अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने वित्तीय प्रभार से जुड़े रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अपनी जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू किया।
नई कलेक्टर के आगमन से जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि आईएएस पद्मिनी भोई साहू इससे पूर्व संचालक कोष एवं लेखा, संचालक पेंशन एवं पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कुशल कार्यशैली को देखते हुए जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने जिले की वर्तमान प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की प्रारंभिक जानकारी भी नई कलेक्टर को दी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में और अधिक तेजी आएगी।
जिले में नई कलेक्टर की पदस्थापना को लेकर आमजन और प्रशासनिक अमले में सकारात्मक माहौल है तथा लोगों को बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों की नई उम्मीदें हैं।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




