सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 मई 2026। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन को सीधे गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 8 मई को बिलाईगढ़ ब्लॉक के बलौदी क्लस्टर में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह शिविर ग्राम पंचायत झुमका के स्कूल परिसर में अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में आसपास के अनेक ग्राम पंचायतों के नागरिक अपनी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।
इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम बछौरडीह, बम्हनपुरी, चकरदा, झुमका, कोदवा, मधाईभांठा, मोहतरा, पिकरीपाली, सेन्दूरस, तिलाईपाली, बलौदी, बालपुर, जैतपुर, कोसमकुण्डा, कोट, ओडकाकन, पण्ड्रीपाली, पेण्ड्रावन, सरधाभांठा, टिहलीपाली, अमोदी, चोरभट्ठी, मनपसार और मुड़पार सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे।
प्रशासन ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत 10 जून 2026 तक लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से मिल सके।
नगरीय निकायों में भी लगेगा शिविर
सुशासन तिहार के अंतर्गत 8 मई को नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 के लिए वार्ड 14 स्थित देवांगन समाज समलाई मंदिर के पास शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 4 के नागरिकों के लिए वार्ड 4 के चौपाल, चनामुड़ा बस्ती में शिविर लगाया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच

- मंत्री गुरु खुशवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा विराट वैष्णव सम्मेलन… - October 3, 2026
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
