कोसीर। थाना कोसीर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को तीन महीने बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस टीम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
मामला थाना कोसीर के अपराध क्रमांक 19/26 धारा 137(2) बीएनएस से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 को नाबालिग बालिका अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर से चावल खरीदने निकली थी। 4 फरवरी को दोनों छोटे भाई वापस घर लौट आए, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर थाना कोसीर में मामला दर्ज कर पुलिस ने लगातार तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी अभियान के तहत थाना कोसीर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनीता बंजारे, प्रधान आरक्षक चंद्रपाल महंत, प्रधान आरक्षक जयराम साहू, आरक्षक अमित दिव्य एवं आरक्षक पोषेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

- हरी खाद और बीजीए कल्चर से बदलेगी खेती की तस्वीर : संयुक्त संचालक राठौर ने सारंगढ़ कृषि विभाग को दिए बड़े निर्देश… - May 7, 2026
- उर्वरक वितरण पर नहीं कोई रोक : सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, किसानों से भ्रामक खबरों से बचने की अपील… - May 7, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर : आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली कमान, प्रशासनिक महकमे में उत्साह…. - May 7, 2026
