सारंगढ़। जिले को नई पहचान देने वाले कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के स्थानांतरण के बाद पहली बार एक भावुक और गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन आशा निकेतन वृद्धाश्रम में किया गया। इस विशेष अवसर पर वृद्ध माता-पिताओं ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुकता, सम्मान और आत्मीयता से भरा रहा।
विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी, रामनिवास तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, समाजसेवी नंदकिशोर केजरीवाल, नत्थू केडिया, विजेंद्र केसरबानी, महेंद्र अग्रवाल, घनश्याम बंसल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नंदकिशोर केजरीवाल और महेंद्र अग्रवाल ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को साल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सफल, जनहितकारी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक बताते हुए उनकी प्रशंसा की।
अपने संबोधन में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि सारंगढ़ जिले और यहां के लोगों से उन्हें विशेष आत्मीय लगाव रहा है और यह संबंध आने वाले समय में भी बना रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला इकाई सारंगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु विशेष पात्र भी भेंट किया गया। समाजसेवी घनश्याम बंसल द्वारा निर्मित इस विशेष पात्र का वितरण कर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर संदेश बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अत्यंत भावुक माहौल में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को विदाई दी। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिले के विकास और जनसेवा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह के दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।

- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


