सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव का दो दिवसीय सारंगढ़ प्रवास कांग्रेस संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया। चिलचिलाती धूप के बावजूद टीएस बाबा लगातार कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से उनके निवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात करते रहे। उनके इस आत्मीय व्यवहार और सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
दौरे के दौरान टीएस बाबा विधायक Uttari Jangde के गृह ग्राम मुड़वाभांठा पहुंचे, जहां ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक उत्तरी जांगड़े ने अपने परिवार सहित निवास पर टीएस बाबा का आत्मीय अभिनंदन किया।
ग्राम मुड़वाभांठा में टीएस बाबा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने सारंगढ़ में कांग्रेस की एकजुटता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की खुलकर सराहना की।
अपने संबोधन में टीएस बाबा ने क्षेत्र की ऊर्जावान नारी शक्तियों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार राजनीति में कई बदलाव आते हैं, लेकिन जनता का भरोसा सबसे बड़ी ताकत होती है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “आप सबको यह बताने में मुझे कोई संकोच नहीं है कि विधायक टिकट के लिए उत्तरी जांगड़े का नाम कहीं नहीं था। उस समय गनपत जांगड़े का नाम चल रहा था, लेकिन परिस्थितियां बदलीं और आज उत्तरी जांगड़े विधायक हैं। इसका मतलब है कि जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण होती है।”
टीएस बाबा ने आगे कहा कि अभी ढाई साल का समय बाकी है और जिस प्रकार सारंगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई है, उसे बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इसके बाद टीएस बाबा विधायक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सामूहिक फोटोग्राफी कराई। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत जांगड़े ने हाथ से बना टीएस बाबा का आकर्षक छायाचित्र उन्हें भेंट किया।
अपने प्रवास के दौरान टीएस बाबा कोसीर स्थित मां कुशलाई दाई मंदिर भी पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
टीएस बाबा के इस दौरे से सारंगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक Kavita Pran Lahare, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, सूरज तिवारी, उमेश केसरवानी, मंजुलता आनंद, सरिता गोपाल, मंजु मालाकार, शरद यादव, किशोर पटेल, महेश डेहरी, कन्हैया सारथी, सतीश श्रीवास, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, तारा पटेल, अमरजीत विक्की आहूजा, लोकेश साहू, विष्णु चंद्रा, गनपत जांगड़े, प्रमोद मिश्रा, अजय बंजारे, रविंद्र नंदे, गोल्डी नायक, चंद्रकुमार नेताम, विनोद भारद्वाज, तुलसी विजय बसंत, शांति मालाकार, सरिता शंकर चंद्रा, लता जाटवर, राजकमल अग्रवाल, शुभम बाजपेयी, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकमल अग्रवाल ने

- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


