सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उलखर एवं बरमकेला विकासखंड के ग्राम बड़े नावापारा में भव्य जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविरों में समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सीधे लाभ ने इस आयोजन को जनहित का सशक्त माध्यम बना दिया।
उलखर शिविर में 638 आवेदन और बड़े नावापारा में 836 आवेदन प्राप्त हुए, जो ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और शासन के प्रति विश्वास को दर्शाता है। इन शिविरों का निरीक्षण कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वयं किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का गहन अवलोकन कर अधिकारियों से आवेदनों की प्रकृति और संख्या की विस्तृत जानकारी ली, साथ ही यह भी जाना कि किन विभागों में अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ मिला। कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं आयुष्मान कार्ड, निक्षय मित्र योजना के तहत फूड बॉक्स, मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति एवं पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका एवं बी-1 दस्तावेज प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं को उपहार वितरित कर छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया, जिससे शिविर में सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण भी देखने को मिला।
शिविर में लगाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल ने सभी का ध्यान खींचा और स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। साथ ही, जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए ग्रामीणों को “जल बचाने की शपथ” दिलाई गई।
सुशासन तिहार का यह आयोजन न केवल योजनाओं की जानकारी देने का मंच बना, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
