हरदी सारंगढ़ दानसरा बायपास और भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक सड़क निर्माण

सारंगढ़ में खेलभांठा मैदान, लोहारीन डबरी रेंजरपारा पुलिया का जीर्णोद्धार

टैक्सी स्टैंड, फल दुकानों और चौपाटी का व्यवस्थापन
सारंगढ़ में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण, निशुल्क कोचिंग और वृद्धाश्रम का प्रारम्भ
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 7 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा अनुरूप सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकास के लिए सुशासन के 2 वर्षों के कार्यों को धरातल में पूरा करने का कार्य 1 साल में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में किया गया, जिससे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले ने अपनी नई पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। वृद्धजनों के लिए सारंगढ़ में आशा निकेतन वृद्धाश्रम और युवाओं के कैरियर के लिए व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की जा रही है।
सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाइवे का नया सड़क का अंतिम डामरीकरण हो गया है। इस दौरान जल जीवन मिशन का नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका सारंगढ़ का पाईप मरम्मत सहित विद्युत खम्भो और ट्रांसफार्मर का व्यवस्थापन शामिल था। दानसरा में अवैध कब्ज़ा को हटाया गया है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था जैसे सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड बैठने की सुविधा सहित कई प्रकार के निशुल्क जांच और डायलीसिस सुविधा उपलब्ध है।
जिला मुख्यालय सारंगढ़ के किसी भी बड़े आयोजन और खिलाड़ियों के लिए एक मात्र स्थान खेलभांठा मैदान है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के मुख्य समारोह निश्चित है, जो खुला था। खिलाड़ियों को इससे परेशानी होती थी। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 2 दिशा में लोहे की जाली और गेट लगवाया। स्टेज का निर्माण भी पूरा हो गया है जिससे बरसात के दिनों में भी पंडाल की जरूरत नहीं होगी।
सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था का कार्य पूर्ण है। इससे दुर्घटना में कमी और तालाब को सुंदरता मिली है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर नेशनल हाइवे ने पुलिया के दोनों ओर धातु का बेरीकेटिंग लगाया है, वहीं नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया गया है।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय के भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक के ख़राब सड़क को नया सड़क बनाने का कार्य नगरपालिका को अल्टीमेटम देकर पूरा कराया।
कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और नगरपालिका की टीम ने सभी ठेलों और गुमठी संचालकों को गायत्री मंदिर रोड से हटाकर एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लाट पर व्यवस्थापन कराया, जो आज भी सुव्यवस्थित चल रहा है।
सारंगढ़ बस स्टैंड से सरसीवा और कोसीर के लिए टैक्सी स्टैंड सूरज होटल और पेट्रोल पम्प के सामने फल दुकाने होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे पुराना नगरपालिका भवन के प्लाट में अस्थाई संचालन करने के लिए दिया गया है। इसी प्रकार यहां नगरपालिका भवन के सामने फल दुकानों को मेन रोड से पीछे किया गया ताकि रोड से आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो।
सारंगढ़ बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय की कमी को देखते हुए 2 यात्री प्रतीक्षालय अब बन गया है, जिससे यात्रियों को रायपुर और बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने वाले गेट के पास बैठने के लिए एक निश्चित स्थान मिला है।

- 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत: बैंक, बिजली, चेक बाउंस और जमीन विवाद सहित कई मामलों का होगा त्वरित निराकरण… - May 7, 2026
- सारंगढ़:आशा निकेतन में भावुक विदाई: वृद्ध माता-पिताओं का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे - May 7, 2026
- “सारंगढ़ की एकजुटता ने दिल जीत लिया” : टीएस बाबा के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, मुड़वाभांठा में हुआ भव्य स्वागत… - May 7, 2026
