सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों को भी निरंतर मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग के लिए बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और टॉपर बच्चों, पालकों व गुरुजनों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों से जाना उनका सपना
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर बच्चों से उनके नाम और भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। अधिकांश विद्यार्थियों ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, सीए, वकील और प्रोफेसर बनने की इच्छा जताई।
सफलता का मंत्र दिया
डॉ. कन्नौजे ने बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि—
सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं में सफलता कई बार प्रयास करने के बाद मिलती है
असफलता निराशा नहीं, बल्कि स्वयं को सुधारने का अवसर होती है
अपनी कमजोरियों को पहचानकर उस विषय पर अधिक मेहनत करना चाहिए
अनुभव साझा कर किया प्रेरित
कलेक्टर ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए सिविल सेवा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव और प्रारंभिक जीवन के संघर्षों को भी साझा किया, जिससे विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली।
इस सम्मान समारोह ने न केवल टॉपर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान की।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




