सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागवार योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने नागरिकों की छोटी-छोटी बुनियादी जरूरतों से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन योजनाएं, आपदा व बीमा क्लेम, मजदूरी भुगतान, महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि (ई-केवाईसी), किसान आईडी पंजीयन, बिजली, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, पीएम आवास और शौचालय जैसे कार्यों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

पीएम आवास पर विशेष फोकस

बरसात से पहले लंबित पीएम आवास कार्यों को पूरा करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने बताया—
वर्ष 2016-23 के 47 हजार आवासों में से शेष 2 हजार को शीघ्र पूर्ण करें
वर्ष 2024-25 के 30 हजार और 2025-26 के 10 हजार स्वीकृत आवासों को समय सीमा में पूरा किया जाए
मनरेगा और जल संवर्धन कार्यों पर जोर
ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत डबरी, तालाब निर्माण, गहरीकरण, चेकडेम जैसे जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और आंगनबाड़ी से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, ओबीसी, अजा विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास मद के लंबित और नए कार्यों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, इंजीनियर और पीओ मनरेगा को नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि घटिया गुणवत्ता या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्पष्ट है कि सुशासन तिहार के जरिए प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है।
- “10 साल की सेवा, अब नेतृत्व की बारी” – निखिल केशरबानी ने मांगा समाज का आशीर्वाद… - May 6, 2026
- “डीएनए बना न्याय का सबसे बड़ा हथियार” — बिलासपुर रेंज में पुलिस अधिकारियों को मिला हाईटेक जांच का प्रशिक्षण… - May 6, 2026
- सारंगढ़:“खेलते-खेलते बुझ गई दो ज़िंदगियां” — नदी में डूबने से सगी बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम - May 6, 2026
