सारंगढ़। विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में भाजपा सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल की उपस्थिति में भव्य विजय उत्सव मनाया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास से भव्य विजय रैली निकाली। रैली की शुरुआत अटल परिसर से हुई, जहां भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी प्रसिद्ध पंक्तियां “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” को याद कर कार्यकर्ताओं ने जोश से नमन किया।
इसके बाद रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भारत माता चौक पहुंची, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ता “भाजपा जिंदाबाद”, “दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें”, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” जैसे गगनचुंबी नारों से माहौल को गुंजायमान करते रहे।
इस विजय उत्सव की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ ‘झालमुड़ी’ बांटकर भी जीत का जश्न मनाया। बंगाल की इस खास डिश के जरिए कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी को अलग अंदाज में साझा किया, जो पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक केराबाई मनहर, भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गा ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला महामंत्री अमित तिवारी, द्वारिका साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, दिनेश जांगड़े, सत्येंद्र बरगाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरे शहर में इस विजय उत्सव की धूम रही, जिससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह से उत्साह और जोश से भर गया।


- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




