सारंगढ़। जिले के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनी में सुशासन तिहार के तहत ग्राम स्वराज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य है कि हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी योजनाओं से लाभान्वित होगा, तभी सुशासन की परिकल्पना साकार होगी और प्रशासन को वास्तविक संतुष्टि मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं सदस्य शिवकुमारी अनिल साहू, महामंत्री द्वारका साहू, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, दुर्गेश मणि, सोनू केसरवानी, जनपद सदस्य सुनीति साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही निराकरण की पहल भी की गई, जिससे लोगों में संतोष का माहौल देखने को मिला।
सुशासन तिहार के इस आयोजन ने न केवल ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत किया। यह कार्यक्रम शासन की जनकल्याणकारी सोच और जमीनी स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




