सारंगढ़। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने इसे देश की राजनीति में एक बड़े वैचारिक बदलाव का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति पर जनता की मुहर है।
जालान ने कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार रही है। यह स्पष्ट संकेत है कि लोग अब मजबूत नेतृत्व और विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दिया, जिनकी जनकल्याणकारी नीतियों ने जनता का व्यापक विश्वास अर्जित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भय, हिंसा और अराजकता की राजनीति को पूरी तरह खारिज करते हुए विकास, रोजगार, शिक्षा, निवेश और सुरक्षा आधारित सुशासन को चुना है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का “सशक्त राज्य, सशक्त भारत” का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।
सुभाष जालान ने यह भी कहा कि आज भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार, डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा इस परिवर्तन के स्पष्ट उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल की यह जीत राष्ट्रीय पुनर्जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां हर राज्य विकास की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन रहा है। अंत में जालान ने पश्चिम बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरती रहेगी।

- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
- भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल: अर्शदीप की वापसी… - October 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पीएम सूर्यघर योजना से आ रहा कम बिल, आंकड़े आए सामने… - October 3, 2026
