सारंगढ़। चांपा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
अंशिका, डागा कॉलोनी स्टेशन रोड बरपाली चौक चांपा निवासी रोशनलाल हार्डवेयर परिवार से जुड़ी हैं और कमला देवी अग्रवाल की सुपौत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार के सदस्यों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

परिवार और स्कूल ने दी बधाई
अंशिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।
गुरुजनों और परिजनों को दिया श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय अंशिका ने अपने माता-पिता अजय ऐरन अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल, दादा-दादी तथा ताऊजी विजय अग्रवाल के साथ-साथ विद्यालय के सभी गुरुजनों को दिया।
अंशिका की यह सफलता यह साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
