बरमकेला। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बरमकेला क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। मोना मॉडर्न स्कूल, बरमकेला के मेधावी छात्र हेमंत कुमार पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सम्मान समारोह में बढ़ाया उत्साह
हेमंत की इस उपलब्धि पर समाजसेवी रतन शर्मा ने विद्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने शाल एवं श्रीफल भेंट कर तथा मुंह मीठा कराकर छात्र का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य अमितेश केसरवानी को भी शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
“प्रदेश में रोशन किया बरमकेला का नाम”
इस अवसर पर रतन शर्मा ने कहा कि “हेमंत पटेल ने पूरे प्रदेश में बरमकेला का नाम रोशन किया है, जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है।” उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए बताया कि मोना मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने पहले भी कई बार प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की परंपरा रही उत्कृष्टता
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में हेमंत की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही दिशा, मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
हेमंत पटेल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बरमकेला क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है, जो आने वाले विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




