सारंगढ़। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया जब सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक की जान बच गई और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगढ़ से सरायपाली जाने वाले मार्ग पर बटाउपाली के पास आज सुबह करीब 7 बजे हुई। अंबिकापुर से सरायपाली की ओर जा रही सब्जियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क किनारे से फिसलते हुए सीधे खेत में जा पलटी।
हादसे के बाद वाहन में भरी सब्जियां सड़क और खेत में बिखर गईं, जिससे काफी मात्रा में सब्जियां खराब हो गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में मदद की।
गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
फिलहाल, हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को ही दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
