सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार से ताल्लुक रखने वाले होनहार छात्र राजवीर सिंह ने Central Board of Secondary Education (CBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.44% अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे नगर और परिवार का नाम रोशन किया है।
राजवीर सिंह ने मोना मार्डन स्कूल में अध्ययन करते हुए यह शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में भी गर्व और उत्साह का माहौल है।
राजवीर की इस सफलता पर उनकी माता ममता सिंह, जो वर्तमान में जनपद अध्यक्ष हैं, ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजवीर शुरू से ही पढ़ाई में तेज और मेधावी रहा है। व्यस्त पारिवारिक जीवन के बावजूद उसने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने आगे कहा कि राजवीर अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है और भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करता रहेगा।
राजवीर सिंह की इस उपलब्धि पर जनपद परिवार एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।


