भारत में हर साल मुंह के कैंसर के 1,00,000 मामले दर्ज होते हैं. मुंह का कैंसर (Oral Cancer) होंठों, जीभ, गाल या मुंह के किसी भी हिस्से में होने वाला कैंसर है. मुंह का कैंसर अगर ज्यादा फैल जाए और समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो आगे चलकर कैंसर वाले हिस्से को काटकर निकालने की जरूरत भी पड़ सकती है.
ऐसे में समय रहते मुंह के कैंसर की पहचान करके ट्रीटमेंट शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए किस उम्र के लोगों को मुंह का कैंसर हो सकता है, इस कैंसर के क्या लक्षण हैं और मुंह का कैंसर (Mouth Cancer) होने का खतरा सबसे ज्यादा किसे रहता है.
किस उम्र के लोगों को मुंह के कैंसर का ज्यादा खतरा रहता है
भारत में 40 से 60 साल की उम्र के लोग मुंह के कैंसर के ज्यादा शिकार होते हैं. लेकिन, हालिया आंकड़ों के मुताबिक 40 साल से कम उम्र के लोग भी मुंह के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. सबसे ज्यादा 45 से 49 साल की उम्र के पुरुष और 50 से 64 साल की उम्र की महिलाएं मुंह के कैंसर का शिकार होती हैं.
किन लोगों को मुंह के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है
तंबाकू – मुंह का कैंसर तंबाकू खाने वाले लोगों को हो सकता है.
शराब पीना – एल्कोहल का सेवन मुंह के कैंसर के रिस्क (Oral Cancer Risk) को बढ़ाता है.
पान चबाना – पान चबाने पर मुंह के कैंसर का खतरा रहता है.
पोषक तत्वों की कमी- शरीर में पोषक तत्वों की कमी कैंसर की वजह बन सकती है.
रेडिएशन एक्सपोजर – रेडिएशन एक्सपोजर से भी मुंह का कैंसर हो सकता है.
क्रोनिक दिक्कतें – क्रोनिक इरिटेशन से या हेड या नेक कैंसर की हिस्ट्री रही हो तो भी मुंह का कैंसर हो सकता है.
मुंह के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
मुंह में सफेद या लाल चकत्ते नजर आना
मुंह में दाना या छाला हो जाना (Oral Cancer Symptoms) जो जल्दी ठीक नहीं होता है
मुंह में सूजन नजर आना
कुछ भी निगलते हुए तकलीफ होना
गर्दन में दर्द बने रहना
आवाज में बदलाव आना
बिना किसी कारण के वजन कम होना
स्वाद में बदलाव आना
थोड़ा भी मसाले वाला खाना नहीं खाया जाता है
मुंह खोलने में दिक्कत होना
कान में दर्द महसूस होना मुंह के कैंसर के लक्षणों में शामिल है.

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
