जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने टॉपर सेजल पटेल को दी बधाई..स्कूल के अनुशासित माहौल और गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिले में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने जिले की होनहार छात्रा और जिला टॉपर सेजल पटेल सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के घर पहुँचकर और संदेश के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
शिक्षक और प्रबंधन की मेहनत लाई रंग – संजय
अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने इस सफलता का श्रेय केवल छात्रों को ही नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक गणों को भी दिया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं और शिक्षकों के अथक परिश्रम के बिना ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं होता।
सभी होनहार विद्यार्थी देश का भविष्य –
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सेजल पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि इस साल के परिणाम दर्शाते हैं कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये छात्र ही कल के भारत और हमारे समाज की नींव हैं।
संजय का विशेष संदेश-
”हमारी बेटियों और बेटों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। सेजल पटेल और अन्य सभी सफल छात्रों को इस बड़ी सफलता पर बहुत-बहुत बधाई। मैं स्कूल प्रबंधन और सभी शिक्षकों को भी साधुवाद देता हूँ जिन्होंने इन बच्चों को तराशा है। आप सभी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।”
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से मिली सड़कों को मंजूरी..मुख्यमंत्री ने किया 4 महत्वपूर्ण सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन.. - April 18, 2026
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने टॉपर सेजल पटेल को दी बधाई..स्कूल के अनुशासित माहौल और गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार… - April 18, 2026
- मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है… - April 18, 2026

