97.6% के साथ सेजल पटेल बनीं जिला टॉपर, अशोका पब्लिक स्कूल का नाम किया रोशन..

IMG-20260417-WA0034.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सारंगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6% अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
सेजल ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 500 में से 488 अंक अर्जित किए। विषयवार प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा—हिंदी में 97 अंक, इंग्लिश में 98 अंक, गणित में 95 अंक, विज्ञान में 94 अंक, सोशल साइंस में शत-प्रतिशत 100 अंक और आईटी में 98 अंक प्राप्त किए।
सेजल पटेल की इस उपलब्धि ने सारंगढ़ जिले के अन्य स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए अशोका पब्लिक स्कूल को जिले का टॉपर स्कूल बना दिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है।
केवल सेजल ही नहीं, बल्कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन परिणाम दिए हैं। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थी, 80 से 90% के बीच 23 विद्यार्थी और 70 से 80% के बीच 22 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम जिले भर में ऊंचा किया है।
विद्यालय के प्राचार्य जे. मिश्रा ने सेजल पटेल को जिला टॉपर बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
सेजल की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts